गीता को मिली बड़ी जिम्मेदारी-महिला कांग्रेस की जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले की अध्यक्ष बनाई गई गीता देवांगन, प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत ने जारी की सूची

गीता देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

क्ति-शक्ति विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से कांग्रेस संगठन में एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाली गीता देवांगन को प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत द्वारा जांजगीर चांपा एवं शक्ति जिले की महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, तथा गीता देवांगन को महिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा एवं शक्ति जिले का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन में दोनों ही जिलों में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूती मिलने तथा महिलाओं में भी प्रसन्नता व्याप्त होने की बात कही है, वही गीता देवांगन ने भी 2 जिलों की अध्यक्ष पद की मिले इस जिम्मेदारी पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी है,वे पूरी निष्ठा एवं समर्पित भावना के साथ कार्य करेंगी, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके एवं कांग्रेस संगठन को मजबूती मिल सके इस दिशा में भी कार्य करेंगी, गीता देवांगन ने अपनी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद  ज्योत्सना महंत सहित सभी ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है

उल्लेखित हो कि गीता देवांगन शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित जांजगीर-चांपा अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले में भी कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में वर्षो से काम कर रही हैं,अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले में भी कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से काम कर रही हैं, तथा गीता देवांगन की सक्रियता को देखते हुए उन्हें पूर्व में प्रदेश में भी विभिन्न दायित्व दिए गए थे, तथा गीता देवांगन कांग्रेस संगठन के प्रत्येक कार्यक्रमों में भी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी करती है, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब कांग्रेस पार्टी विपक्ष में थी तब भी गीता देवी देवांगन प्रदेश स्तर के सभी धरना प्रदर्शन एवं जन आंदोलनों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करती थी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *