केमिकल से पकाए जा रहे फल जब्त: खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, कई किलो केला बरामद

खैरागढ़  | खैरागढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केमिकल से पकाए जा रहे फलों के खिलाफ अभियान चलाया है। तीन दिनों तक चले इस विशेष जांच अभियान में कई जगहों से सड़े-गले फल नष्ट किए गए, जबकि एक प्रतिष्ठान से बड़ी मात्रा में केले जब्त किए गए हैं।

खैरागढ़ में कलेक्टर के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने फल बाजारों, मंडियों और दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर खराब गुणवत्ता के फल पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

सबसे बड़ी कार्रवाई गंडई तहसील में एक फल भंडार पर हुई, जहां कथित तौर पर रसायनों की मदद से फल पकाने का मामला सामने आया। मौके से कई केमिकल भी बरामद किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।

इसके अलावा अस्वच्छ परिस्थितियों और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर एक जूस सेंटर को भी तत्काल बंद करा दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए फलों की कीमत हजारों रुपये में बताई जा रही है और सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि खाद्य सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *