PM मोदी से लेकर राहुल गाँधी तक ने दी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई

नई दिल्ली: देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार (Mahashivratri Festival) आज बहुत धूम धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में पूरे देश के शिव मंदिरों (Lord Shiva Temple) में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और सभी जल और दूध चढ़ाने के लिए गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ‘देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें।’

आप देख सकते हैं पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।” इसी के साथ इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर लिखा, “समस्त देशवासियों को “महाशिवरात्रि” के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से सभी के कल्याण और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। ॐ नमः शिवाय।” इन दोनों के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं दी।

जी दरअसल उन्होंने कहा, “शिव सौम्य हैं। शिव साहस हैं। शिव सत्य हैं। महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं।” आप सभी को बता दें, शिवालयों में आज सुबह से ही पूजा-पाठ के लिए लोगों की कतार लगी हुई है। हर मंदिर में जलाभिषेक किए जा रहे हैं और सभी मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी के साथ कहीं दूध से जलाभिषेक किया जा रहा है तो भांग और कहीं धतूरे का भोग भी लगाया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *