मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर तक, इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने इस तरह मनाया योग दिवस

21 जून यानी आज देश भर में इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिन्होंने खास अंदाज में योग दिवस की बधाई दी है। बता दें कि ये बाॅलीवुड सेलेब्स डेली योग करते हैं और योग से ही ये फिट रहते हैं। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इन स्टार्स ने योग को अपने डेली रूटीन में शामिल कर रखा है। बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो फैंस के साथ अपनी फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में योग दिवस के मौके पर मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेस ने अपने योग के वीडियो शेयर कर खास दिन की बधाई दी है।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा मे भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को योग दिवस की बधाई दी है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा ‘ये मेरी सोच है, आपकी क्या है, हैप्पी इंटरनेशनल डे ऑफ योगा।’

शिल्पा शेट्टी

योग की बात हो और शिल्पा शेट्टी का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। आज योग दिवस के खास मौके पर शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे खूबसूरत बैकग्राउंड के साथ योग करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘एक छोटी सी मुस्कान हमारे चारों और खुशी फैला सकती है। ऐसा होने के लिए आपको पहले अंदर से खुश रहने की जरूरत है। स्वस्थ दिमाग, शरीर और आत्मा के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति ही एक खुश व्यक्ति होता है।’

अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे भारतीय सेना के जवानों के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही वे योगा करते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा ‘आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग भारत की तरफ से पूरे विश्व को एक ऐसी भेंट है, जिसमें शरीर के स्वस्थ रहने के लिए और मन की शांति, दोनों के लिए संदेश है। मेरे सभी योग गुरुओं की जय हो। जय भारत।’

रिद्धिमा कपूर साहनी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी योग लवर हैं। वे अक्सर अपने योग के फोटोज, वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं अब योग डे के खास मौके पर उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर कर बधाई दी है। इस फोटो में वे योग करती दिखाई दे रही हैं।

ईशा देओल

एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को योग दिवस की बधाई दी है। इस पोस्ट में वे योग करती दिखाई दे रही हैं। फोटो को शेयर करने के साथ ईशा ने कैप्शन में लिखा ‘तूफानों में भी शांत रहें और सांस लें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। ये फोटो योग प्रैक्टिस को बढ़ावा देने के लिए शूट के दौरान ली गई थी।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *