बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स ने अनोखे अंदाज में दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी 71 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के सीएम रहे तथा बीते सात वर्ष से पीएम हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी को उनके बर्थडे पर अलग अलग अंदाज में बधाई दी जा रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के 71 वें बर्थडे के मौके पर, मोहनलाल, करण जौहर, पवन कल्याण, रितेश देशमुख, कोइना मित्रा, ईशा कोप्पिकर, विवेक ओबेरॉय, हेमा मालिनी समेत उद्योगों में कई स्टर्स ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत का मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने ट्वीट करके लिखा है कि #HappyBdayModiji ‘आदि पराशक्ति’ आशीर्वाद माननीय। पीएम श्रीनरेंद्र मोदी जी को उनके 71वें जन्मदिन पर लंबे जीवन तथा अच्छे स्वास्थ्य के साथ। मैंने हमेशा महसूस किया कि हमारे राष्ट्र को एक मजबूत नेता की आवश्यकता थी’ जो हमारे भारत के सांस्कृतिक लोकाचार तथा विविधता को समझता हो”

मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने ट्वीट करके लिखा है कि हमारे माननीय पीएम जी को बधाई। बहुत उल्लासपूर्ण जन्मदिन, एक देश के तौर पर हमें सबसे मजबूत हाथ प्रदान करने के लिए धन्यवाद, जो हमें हर गुजरते दिन के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। रितेश देशमुख ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी, हमारे माननीय पीएम जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ईश्वर आपको लंबी आयु, खुशी और स्वास्थ्य प्रदान करे सर। #HappyBirthdayModiji।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *