गाजियाबाद: नगर की श्याम विहार कॉलोनी में रात मामूली बात पर हुए विवाद में ब्लेड से वार कर दोस्त का गला रेतने का मामला सामने आया है. गंभीर हालात में पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नगर की श्याम सिंह विहार कॉलोनी में गली नंबर सात निवासी बादल दुबे परिवार सहित रहते हैं. रात को बादल दुबे अपने दोस्त अंशुल उर्फ आशु के साथ बैठै थे. बताया जा रहा है कि रात को ग्यारह बजे के आसपास दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अंशुल ने ब्लेड से वार कर दिया.