हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत नैला जांजगीर नगर में निःशुल्क तिरंगा झण्डा वितरण किया गया

सक्ती-अमृत महोत्सव आजादी के बाद 75 वीं वर्षगांठ पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत नैला जांजगीर नगर में अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में पूरी टीम के द्वारा निःशुल्क घर-घर तिरंगा वितरण किया गया। सभी नगर वासियो में उत्साह दिखा सभी ने बढ़ चढ़कर अपने घर पर तिरंगा लगाया पूरी टीम भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष के साथ हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा फहराया गया, इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्षगाठ को पुरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके तहत हम सभी को पुरे मान सम्मान के साथ अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहराना है, तिरंगा झण्डा हमारे शान का प्रतिक है तिरंगा को हमे झुकने नही देना है , और ना ही गिरने देना है। यह पल हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व होगा कि हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत हम सभी को अपने घरों में झण्डा फहरा कर इसे पर्व के रूप में धुमधाम से मनाना है,इस अवसर पर मनीष तिवारी, हितेश यादव, सुधीर झाझडिया , जितेन्द्र खाण्डे , वीरेंद्र सिंह , आशीष गोयल , साकेत तिवारी , मणीकांत अग्रवाल, मुकेश भोपालपुरिया , रामलल्ला सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुनील पाण्डेय, रमाकान्त राजवाड़े , प्रवीण अग्रवाल,रमेश सोनवानी, राजेन्द्र साहू, अविनाश द्विवेदी , प्रियांशु , कमल , रोहित , कुलदीप , अंकित राठौर , शिवम राठौर , अभिषेक राठौर , लक्ष्मी राठौर , निखिल शुक्ला, आलोक राठौर , प्रवीण, कमल बसईवाल , उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *