रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी

रायपुर – रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड आशीष बंजारे उर्फ राहुल को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक डी.आर.एम. कार्यालय का उच्च अधिकारी होने और पुलिस विभाग में काम करने का झांसा देकर उसने प्रदेश के 10 से अधिक लोगों को अपने झांसे में लिया और सभी बेरोजगारों को रेलवे के ग्रुप डी पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 91 लाख रूपयों की ठगी के वारदात को अंजाम दिया है।

इन शातिर आरोपियों ने प्रदेश के कई बेरोजगार लोगों से प्रति व्यक्ति 7 से 9 लाख रुपए लिए और उन्हें विश्वास में लेने के लिए बिलासपुर में मेडिकल जांच के अलावा अलग-अलग स्थानों पर स्थित रेलवे फाटकों को 03 महीने तक फर्जी तरीके से खोलने और बंद करने का काम कराया। प्रशिक्षण भी करवाया।

पुलिस के मुताबिक गिरोह के सरगना आशीष बंजारे उर्फ राहुल ने अपने साथी इमरान कादरी उर्फ भैरव, मनोज शर्मा, इजाजुद्दीन खान उर्फ इज्जू और रमजान के साथ मिलकर इस पूरी धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है. इन शातिर आरोपियों के काले कारनामे का खुलासा तब हुआ जब ये अपने द्वारा जारी फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर डीआरएम कार्यालय पहुंचे। फिर पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसएसपी रायपुर से की, फिर जांच में शिकायत सही पाए जाने पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के सरगना आशीष बंजारे उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. तलाश में छापामार कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *