31 मार्च को मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त

रायपुर। भेंट-मुलाकात आज बलौदाबाजार विधानसभा के सरोरा में जारी है. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आपके बीच आया हूँ। धान खरीदी में देश में छतीसगढ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है। अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो गई है। छत्तीसगढ में लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए है। धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की संख्या और खेती का रकबा बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों में वनवासियों को आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगा। भेंट-मुलाकात में खमरिया के नेमसिंग ने बताया की उनकी 45 एकड़ की खेती है। 4.25 लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ। घर खर्च के बाद बोर खनन, ट्रैक्टर, कार, बहु और पत्नी के लिए गहना खरीदा। उन्होंने खमरिया में मिडिल स्कूल की मांग की। धन्नू लाल चतुर्वेदी सरोरा निवासी ने कहा की उनका 1लाख 20 हजार का कर्ज माफ हुआ है। शरद वर्मा नेवरा निवासी ने बताया की 30 हजार का कर्ज माफ हुआ।किराना दुकान चलाता हूँ। नेवरा में सिटी बस चालू करने की मांग की। दिनेश सोनी नेवरा निवासी ने हाई स्कूल सासाहोली स्कूल का उन्नयन करने की मांग की। नेवरा की जानकी ने बताया की राशन का समान मिलता है। गौठान से भी कमाई हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *