पूर्व IAS बीकेएस रे नहीं रहे, प्रशासनिक और शैक्षणिक जगत ने खोया अनुभवी चेहरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और सम्मानित पूर्व आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रायपुर एम्स में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

आईएएस के 1972 बैच के अधिकारी रहे बीकेएस रे राज्य गठन के शुरुआती वर्षों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने वाले प्रमुख अधिकारियों में गिने जाते थे। उन्होंने गृह, परिवहन और विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा वे प्रशासन अकादमी के महानिदेशक, माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहे।

बीकेएस रे को एक कुशल प्रशासक, अध्ययनशील अधिकारी और सुशासन के प्रबल समर्थक के रूप में जाना जाता था। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और प्रशासन, शिक्षा तथा सार्वजनिक नीति जैसे विषयों पर लगातार लेखन और व्याख्यान देते रहे। उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन भी किया था।

उनके निधन पर पूर्व और वर्तमान नौकरशाहों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें एक सुलझे हुए प्रशासक, विद्वान अधिकारी और संस्थान निर्माता के रूप में याद किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *