पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 27 जून को करेंगे बम्हनीनडीह के प्योर पेट्रोलियम केएसके का उद्घाटन

जिला पंचायत सदस्य गगन जयपुरिया का नवीन प्रतिष्ठान है प्योर पैट्रोलियम

27 जून की शाम 5:00 बजे पहुंचेंगे डॉ रमन सिंह, रमन के साथ जिले के सांसद, विधायक भी रहेंगे अतिथि के रूप में मौजूद

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह 27 जून को जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीनडीह के इंडियन ऑयल कंपनी के नव स्थापित प्योर पेट्रोलियम केएसके का उद्घाटन करेंगे

उपरोक्त संस्थान जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सदस्य,वन विभाग के सभापति एवं भाजपा के जांजगीर-चांपा जिले के कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया का नवीन प्रतिष्ठान है, एवं बम्हनीनडीह से सारागांव मार्ग पर उपरोक्त नवीन पेट्रोल पंप का शुभारंभ होगा एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 27 जून को अपने प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने जांजगीर पहुंचेंगे एवं वहां से शाम 4:50 बजे रवाना होकर 5:15 बजे पहुंचेंगे

वहीं नव स्थापित प्योर पेट्रोलियम केसके के विकास सिंघानिया एवं गगन जयपुरिया ने बताया कि उपरोक्त उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह,जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल, अकलतरा के विधायक सौरभ सिंह,भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के मंत्री ओ.पी चौधरी तथा भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे

तथा इस अवसर पर 27 जून को दोपहर 3:00 बजे से स्वल्पाहार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, प्योर पैट्रोलियम केएसके के विकास सिंघानिया एवं गगन जयपुरिया ने समस्त नागरिक बंधुओं को भी इस शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *