21 अगस्त की सुबह साउथ बिहार एक्सप्रेस में स्टेशन पहुंचे कार्यकर्ता, तो वहीं 21 अगस्त की देर रात्रि कंचनपुर नेशनल हाईवे में किया गया डॉ रमन का स्वागत
सक्ती- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह 21 अगस्त को शक्ति शहर से दो बार होकर गुजरे, सुबह 11:00 बजे दुर्ग- पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री रायगढ़ जा रहे थे तो शक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भाजपा नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, भारी बारिश के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता हाथों में छाता लिए अपने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर नजर आए
तथा इस दौरान भाजपा नगर मंडल शक्ति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे,तत्पश्चात 21 अगस्त की रात्रि करीब 7:00 बजे रायगढ़ से सड़क मार्ग से जांजगीर जाते समय नेशनल हाईवे कंचनपुर मार्ग पर भाजपा नगर मंडल सहित शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का जोरदार स्वागत किया, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जयघोष के साथ उन्होंने अपनी उत्सुकता दिखाई, इस दौरान भाजपा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के शक्ति नगर मंडल, शक्ति ग्रामीण मंडल, बाराद्वार मंडल एवं सारागांव मंडल के भी पार्टी पदाधिकारी/ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के साथी, महिला मोर्चा एवं विभिन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी/ कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को मिली जेड प्लस सुरक्षा के चलते उनका काफिला जैसे ही कंचनपुर नेशनल हाईवे में पहुंचा वहां कार्यकर्ताओं ने अंधेरे के बावजूद जोरदार भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए डॉक्टर रमन को माला पहनाई , वही इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी सभी उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि हम सभी आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं एवं हम सभी को बूथ स्तर पर अपनी तैयारियां मजबूत रखनी है