पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चंदेल के निवास पर

21 अगस्त की रात्रि पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ जांजगीर आगमन, सर्किट हाउस जांजगीर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

सक्ती-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मान. डॉ. रमन सिंह 21 अगस्त की रात्रि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास स्थान पर पहुचें। वहां पहंचने पर नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल सहित परिवार के सदस्यों ने उनका आत्मिय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष चंदेल के निवास पर रात्रि का भोजन ग्रहण किया तथा चंदेल जी के परिवारजनो से भी उन्होने भेट किया व सभी का कुशलक्षेम पुछा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रामन सिंह के नेता प्रतिपक्ष चंदेल जी के निवास जांजगीर-नैला पहुंचने पर श्री चंदेल की धर्मपत्नी  प्रमिला चंदेल, पुत्र पलाश चंदेल, सुपुत्री श्रुति चंदेल व सोनाली चंदेल ने भी पुष्प गुच्छभेट कर डॉ. रमन सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। करीब एक घण्टे से अधिक समय तक नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल के निवास पर उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से भी सौजन्य भेट किया। नेता प्रतिपक्ष के निवास पर अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला महामंत्री पुरषोत्तम शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया, नवीन राठौर, नगर मण्डल अध्यक्ष आषुतोश गोस्वामी, राजेश ढ़ोसले, दिनेश राठौर, सतीश शर्मा, अमित यादव, मोहन यादव, राहुल अग्रवाल, महेन्द्र चंदेल, रितेश मोनू अग्रवाल, गजानंद कर्ष, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे

21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सर्किट हाउस जांजगीर में जिले भर के 26 मंडलों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की, तथा डॉ रमन सिंह ने 24 अगस्त को राजधानी रायपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आंदोलन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव के कार्यक्रम में अधिक से अधिक जिले के सभी मंडलों से पार्टी कार्यकर्ताओं को रायपुर पहुंचने का भी आग्रह किया इस दौरान भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंदा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *