किरंदुल-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा हर घर झंडा घर-घर तिरंगा का फहराने का निर्णय लिया गया। बता दे सुन्नी मदीना मस्जिद किरंदुल में आज मुस्लिम समुदाय ने हर घर तिरंगा के अभियान को सराहा और समुदाय के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया साथ ही अपील की वे अपने घर में ऊंचे स्थान पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाये।यंग कमेटी के एस एच अज़हर ने बताया हमारी जान है तिरंगा हमारी शान है तिरंगा क्या क्या बोलूं मैं क्योंकि मेरी पहचान है तिरंगा उन्होंने आगे कहा कि सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर मे तिरंगा लहरायें एवं उत्साह एवम उमंग के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएं। इस दौरान सुन्नी मदीना मस्जिद के सदर जमील खान सचिव नजमुल हक मौलाना इकबाल रजा कारी अब्दुल गफूर हबीबी व मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।