कुल 15 वार्डों में आए आवेदनों के आधार पर यथाशीघ्र की जाएगी निराकरण की कार्रवाई- प्रताप सिंह राजपूत मुख्य नगरपालिका अधिकारी
मौके पर ही 6 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण- विकास देवांगन शिविर प्रभारी
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूरे प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे प्रवास को लेकर जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पंचायत अड़भार में 2 मई से 6 मई तक वार्ड क्रमांक- 1 से वार्ड क्रमांक- 15 तक के नागरिकों के लिए विशेष जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिविर प्रभारी विकास देवांगन के मार्गदर्शन में नगर पंचायत के कर्मचारी 5 दिवस पूरे शिविर को सफल बनाने में जुटे रहे, साथ ही शिविर में 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें निर्माण शाखा से संबंधित 9 आवेदन,राजस्व शाखा से संबंधित तीन आवेदन, खाद्य शाखा से संबंधित 06 आवेदन, सफाई विभाग से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ, तथा मौके पर ही 6 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर दिया गया, एवं शेष बचे आवेदनों का यथा शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
तथा नगर पंचायत अड़भार में मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत के दिशा- निर्देशन में शिविर प्रभारी विकास देवांगन ने शिविर के दौरान आने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपना सहयोग करने का भी आग्रह किया, वहीं इस दौरान नगर पंचायत अड़भार में संपन्न जन समस्या निवारण शिविर में भी नागरिकों का उत्साह देखा गया, किंतु नगर पंचायत क्षेत्र में समय-समय पर समस्याओं के निराकरण हेतु होने वाली पहल के मद्देनजर जन समस्या निवारण शिविर में लोगों को आने की आवश्यकता ही नहीं हुई तथा नगर पंचायत अड़भार के सभी जनप्रतिनिधि एल्डरमैन भी शिविर की जानकारी आम नागरिकों को देते हुए लोगों से अपनी समस्याएं देने की अपील कर रहे थे
तथा नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग के मार्गदर्शन में भी नगर पंचायत क्षेत्र में निरंतर समस्याओं के निराकरण के लिए समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से पहल की जा रही है, वही शिविर प्रभारी विकास देवांगन ने बताया कि शिविर के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग प्रदान करते हुए शिविर में आने वाले लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण हेतु पहल की है