फिल्म एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। अब उन्हें मुंबई में लक्मे फैशन वीक में रैंप पर वॉक करते हुए स्पॉट किया गया है। सुष्मिता सेन काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने गोल्डन कलर का इंडियन ट्रेडीशनल वियर पहन रखा था।
लक्मे फैशन वीक ने सुष्मिता सेन का वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें खूबसूरत आउटफिट पहनकर रैंप पर वॉक करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हाथों में खूबसूरत गुलदस्ता ले रखा है। वह कैमरे की ओर पोज करने के बाद किसी को बुलाकर गुलदस्ता हाथों में देती हुई भी नजर आ रही है। इसके बाद वह फिर पोज करती हुई नजर आ रही है। सुष्मिता सेन के चेहरे की स्माइल देखने लायक है। उन्होंने काफी कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक किया है।
गौरतलब है कि मिस यूनिवर्स बनने से पहले सुष्मिता सेन एक मॉडल थी। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट में भी भाग लिया था। लैक्मे फैशन वीक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘सुष्मिता सेन अनुश्री रेड्डी के लिए शो स्टॉपर बनी है।’ इसके अलावा उन्होंने कई लोगों को इस टैग भी किया है। वीडियो में एक्टर सुष्मिता सेन ने मेकअप भी कर रखा है।