‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज़, अरिजीत-श्रेया की आवाज़ ने जीता दिल

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज़ हो गया है। गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज़ दी है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। गीत के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

गाने के साथ फिल्म के कई नए विजुअल्स भी सामने आए हैं। इनमें राम और सीता के विवाह, जयमाला, अयोध्या में सीता-राम के स्वागत और कौशल्या द्वारा भगवान राम की आरती उतारने जैसे सीन्स शामिल हैं। भरत के चित्रकूट पहुंचने और राम से मुलाकात वाले दृश्य की भी झलक दिखाई गई है।

मेकर्स ने पुराने विजुअल्स की कलर ग्रेडिंग में भी बदलाव किया है, जिसके बाद फिल्म के सीन्स पहले से ज्यादा बेहतर नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और दर्शकों की तरफ से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी एआर रहमान और हंस जिमर के पास है। हालांकि ‘जय जय राम’ को सिर्फ एआर रहमान ने कंपोज किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि हंस जिमर फिल्म के बड़े वॉर सीक्वेंस के लिए म्यूजिक तैयार कर सकते हैं।

‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट भारत में 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगा, जबकि ओवरसीज़ मार्केट में इसकी रिलीज़ 6 नवंबर को होगी। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म एक दिन पहले यानी 5 नवंबर को रिलीज़ की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *