बंगाल में नई सरकार की पहली कार्रवाई: ममता सरकार के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।  टीएमसी के तीन बार विधायक और पूर्व मंत्री सुजीत बोस  को  ईडी (Enforcement Directorate) ने नगर निगम भर्ती घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने सुजीत बोस से करीब  10 घंटे तक पूछताछ  की। जांच में सहयोग न करने और बयान में विसंगतियां पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सुजीत बोस पर  2014 से 2018  के बीच  साउथ दमदम नगर निगम में करीब 150 लोगों की अवैध भर्ती  कराने का आरोप है। कथित तौर पर उन्होंने इसके बदले में पैसे और फ्लैट लिए थे। उस समय बोस दमदम नगर पालिका के उपाध्यक्ष थे।

बंगाल में यह कार्रवाई  बीजेपी की नई सरकार बनने के तुरंत बाद  हुई है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और अवैध भर्ती मामलों में नए सिरे से सख्ती का संकेत देती है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *