नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार तड़के एक घर में आग लगने से तीन साल की बच्ची सहित दो लोग झुलस गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घायलों की पहचान फैज़ान (25) और तीन वर्षीय जन्नत के रूप में हुई।
अधिकारी ने बताया कि फैज़ान 15 फीसदी जल गया है। वहीं जन्नत 18 फीसदी जल गई। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, सुबह करीब 3:15 बजे कर्दमपुरी इलाके के कबीर नगर में एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी।