प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के तहसील अम्बिकापुर के ग्राम सकालो निवासी मानिक मंडल की मृत्यु 20 दिसम्बर 2020 को रजपुरी जलप्रपात में पानी में डूबने से हो गई थी। इसके अलावा बतौली तहसील के ग्राम करदना निवासी गंगा प्रसाद आत्मज किशुन की मृत्यु 18 मई 2020 को, ग्राम सेदम निवासिनी आरती पैंकरा आत्मज बालवीर पैंकरा कि मृत्यु 19 दिसम्बर 2022 को, ग्राम घुटरापारा निवासी नोव्या सिंह आत्मज प्रदीप कुमार पैंकरा की मृत्यु 6 नवंबर 2021 को पानी में डूबने से हो गई थी। इसके अलावा तहसील सीतापुर के ग्राम कुनमेरा निवासिनी बुधकुवंर पति चमार की मृत्यु 4 जून 2019 को सांप काटने से हो गई थी। तहसील मुख्यालय सीतापुर के जीतवाहन दास की मृत्यु 19 अक्टूबर 2018 को कुआं के पानी में डूबने से व ग्राम बेलजोरा की अनिमा मिंज आत्मज मंगल साय की मृत्यु 19 अप्रैल 2021 को पानी में डूबने से हो गई थी। तहसील मैनपाट के ग्राम जजगा निवासी मिट्ठू आत्मज धनसाय की मृत्यु 26 मई 2018 को नहर के पानी में डूबने से हो गई थी। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा उपरोक्त सभी प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के परिजनों को वितरित करने के लिए 4-4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने संबंधित तहसीलदार को स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित आपदा पीड़ितों को करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *