राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया नमन, कहा- उनका बलिदान युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महान क्रांतिकारी एवं मां भारती के वीर सपूत शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री चौधरी ने कहा कि राजगुरु ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका साहस, राष्ट्रभक्ति और अदम्य बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि राजगुरु ने भगत सिंह और सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों के साथ मिलकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष किया। देश की आजादी के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना जागृत करता है।

उन्होंने कहा कि राजगुरु का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए साहस, त्याग और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *