जशपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के आगमन को लेकर आगडीह हवाई पट्टी पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने उनका स्वागत करते हुए जशपुर आगमन पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, भरत सिंह, कृष्णा राय सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने स्वागत कार्यक्रम को विशेष बना दिया।