FIFA वर्ल्ड कप 2026: इबोला खतरे के बीच कांगो टीम को 21 दिन आइसोलेशन में रहने का आदेश

FIFA वर्ल्ड कप 2026 | FIFA वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच बड़ा विवाद सामने आया है। इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR Congo) की फुटबॉल टीम को 21 दिन के आइसोलेशन में रहने का आदेश दिया गया है।

व्हाइट हाउस वर्ल्ड कप टास्क फोर्स के डायरेक्टर एंड्रयू गिउलियानी के मुताबिक, टीम को बेल्जियम में बने बायो-बबल में 21 दिन तक रहना होगा। इस दौरान खिलाड़ियों का बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होगा। इसके बाद ही टीम को अमेरिका में एंट्री मिलेगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कांगो में इबोला वायरस के कई मामले सामने आए हैं और अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। WHO ने स्थिति को गंभीर मानते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है।

कांगो की टीम पहले से ही बेल्जियम में ट्रेनिंग कैंप में है और अब उन्हें पूरी तरह बायो-बबल सिस्टम में रहना होगा। टीम 3 जून को डेनमार्क और 9 जून को चिली के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी।

वर्ल्ड कप 2026 में कांगो की टीम ग्रुप-K में है, जहां उसका पहला मुकाबला 17 जून को पुर्तगाल के खिलाफ ह्यूस्टन में होगा। इसके बाद 23 जून को कोलंबिया और 27 जून को उज्बेकिस्तान से मैच खेलना है।

इस फैसले के बाद टीम की तैयारी पर असर पड़ सकता है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए यह कदम जरूरी माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *