पिता ने दो साल के बच्चे को 21 फीट की ऊंचाई से नीचे फेंका, फिर खुद लगा दिया छलांग

नई दिल्ली। शहर के कालकाजी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने दो साल के मासूम बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

बता दें कि संजय कालोनी निवासी मानसिंह 30 वर्ष ने बीती रात अपने मासूम बेटे को नीचे फेंकने के बाद लगभग 21 फीट की ऊंचाई पर छत से नीचे कूद गया था। पूछताछ करने पर पता चला कि जिस घर में घटना हुई वह उसकी पत्नी पूजा की दादी का है। वह पहले ही घायल लड़के को होली फैमिली अस्पताल ले गई थी। अधिकारी ने कहा कि पूजा ने आरोप लगाया कि मान सिंह के साथ

उसके संबंध अच्छे नहीं थे और वह पिछले कुछ दिनों से अपनी दादी के पास अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसका पति शुक्रवार शाम घर पहुंचा और शराब के नशे में उससे बहस की। जिसके बाद वह अपने बेटे को छत पर ले गया और उसे नीचे फेंक दिया, जिसके बाद वह खुद भी कूद गया। जिसके बाद दोनों पिता-पुत्र को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *