Urfi Javed को फिर ​रिवीलिंग ड्रेस में देख भड़के फैंस

‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपने जलवों से सबको हैरान करने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। शो खत्म होने के बाद से उर्फी पैपराजी की फेवरेट बनीं हुई हैं। वो जहां भी जाती हैं फोटोग्राफर उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते। उर्फी जावेद लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक के बाद एक उर्फी की बोल्ड तस्वीरें मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं उर्फी अपने कपड़ों को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं। इसी बीच एक बार फिर उर्फी अपने लुक और ड्रेसिंग सेंस से चर्चा में आई हैं।

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर से उनका सीज़लिंग अवतार फैंस के होश उड़ा रहा है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने रेड करल ही काफी रिविलिंग ड्रेस पहनी है। उर्फी ने वेलवेट का डार्क मरून का ड्रेस पहना हुआ है। वहीं उनकी चोली काफी छोटी है। ड्रेस के साथ ही उर्फी की कमर पर बना टैटू भी काफी चर्चा में बना हुआ है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम मुझसे मुकाबला नहीं कर सकते। मैं चाहती हूं कि आप भी जीतें!’
 
उर्फी जावेद की इन तस्वीरों को एक तरफ जहां फैंस लाइक कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस तस्वीर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। वहीं उर्फी ने एक यूजर के कमेंट पर उसे करारा जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप की बदसूरती का राज क्या है?’ इस पर उर्फी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘आपकी बुरी अंग्रेजी।’ इस तरह के कई और कमेंट कर यूजर्स उर्फी को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *