रायपुर में नकली डीजल फ्यूल बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पुलिस डीलर को किया गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी में पहली बार नकली डीजल फ्लूड बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। खमतराई पुलिस ने सिलतरा के पास एक खंडहरनुमा मकान में छापा मारकर डेढ़ हजार लीटर से ज्यादा नकली डीजल फ्यूल को जब्त कर डीलर गुढ़ियारी निवासी मनोज मेहता को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से इस कारोबार को कर रहा था।
डीजल फ्लूड को बोलचाल की भाषा में यूरिया पानी भी कहा जाता है। पुलिस के अनुसार राजेश के खिलाफ वाहन मालिक अशरफ अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। अशरफ अपने वाहन में डालने के लिए राजेश से 13 लीटर डीजल फ्लूड खरीदा था। कुछ दिन बाद उसके वाहन का पिकअप कम होने के साथ ही इंजन में खराबी आने पर मैकेनिक के पास जांच कराने पर पता चला कि उसमें नकली डीजल फ्यूल डाला गया है।
इंजन को ठंडा करने का करता है कामडीजल फ्लूड इंजन को ठंडा करने के काम आता है। यह डिस्टिल वाटर है। आरोपित यूरिया और अन्य रासायनिक चीजों का मिश्रण कर नकली डीजल फ्यूल बनाता था। गाड़ी में इसका उपयोग करने से इंजन प्रभावित हो जाता है। इससे बीएस-4 और बीएस-6 वाहन के इंजन खराब हो जाते हैं।

एक गोदाम में छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली डीजल फ्यूल जब्त किया गया है। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। आरोपित ने अब तक कितने लोगों को कितना माल बेचा है, इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *