पुरी -साईं नगर शिरडी-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सुविधा पुनः प्रारम्भ

रायपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20857 /20858 पुरी -साईं नगर शिरडी-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की सुविधा पुनः शुरू की जा रही है।

गाड़ी संख्या 20857 पुरी- साईं नगर शिरडी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 17 जुलाई 2022 से प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से 23:05 बजे रवाना होकर 23:53 बजे खुरदा रोड, 00.20 बजे भुवनेश्वर, 1:35 बजे ढेंकानाल, 2:20 बजे तालचेर रोड 3:00 बजे अंगुल, 5:15 बजे संबलपुर, 6:07 बजे बरगढ़ रोड, 7:01 बजे बलांगीर, 8:00 बजे टिटलागढ़, 8:50 बजे कांटाभाजी, 9:52 बजे खरियार रोड, 11:11 बजे महासमुंद, 12:30 बजे रायपुर, 13:35 बजे दुर्ग, 14:00 बजे राजनंदगांव, 15:33 बजे गोंदिया, 17:40 बजे नागपुर, 18.48 बजे वर्धा, 20:42 बजे बडनेरा, 21:42 बजे अकोला, 23:50 बजे भुसावल, 2:30 बजे मनमाड, 3:31 बजे कोपरगांव, 4:35 बजे साईं नगर शिरडी (रविवार को) पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 20858 साईं नगर शिरडी पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 17 जुलाई 2022 से प्रत्येक रविवार को साईं नगर शिरडी से 14:10 बजे रवाना होकर 14:38 बजे कोपरगांव 15:50 बजे मनमाड 18:15 बजे भुसावल 19:36 बजे अकोला 22:22 बजे बडनेरा 23:33 बजे वर्धा 1:35 बजे नागपुर 4:08 बजे गोंदिया 5:27 बजे राजनंदगांव 6:10 बजे दुर्ग 6:50 बजे रायपुर 8:05 बजे महासमुंद 8:50 बजे खरियार रोड 9:50 बजे काटा भांजी 10:35 बजे टिटलागढ़, 11:47 बजे बलांगीर 12:45 बजे बरगढ़ रोड 13:30 बजे संबलपुर 16:40 बजे अंगुल 16:50 बजे तालचेर रोड 1748 बजे ढेंकानाल 19:05 बजे भुवनेश्वर 19:30 बजे खुरदा रोड 20:50 बजे पुरी (सोमवार) को पहुंचेगी इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य श्रेणी, 09 स्लीपर, 05 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 01 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 01 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, 01पैंट्रीकार सहित कुल 23 कोच रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *