मंत्री अकबर भाई का जिलेवासियों ने जताया आभार
शहर से लेकर कस्बा और गांव से लेकर वनांचल के अंतिम छोर तक बन रही सड़के
कवर्धा, विगत पिछले तीन सालों में कबीरधाम में सड़को का विस्तार बड़े पैमानों पर हुआ है जिले के सड़क पूर्व की सरकार में खस्ताहाल हो चुका था जिसे माननीय मंत्री महोदय अकबर जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने लगातार नए सड़को और पुराने जर्जर सड़को को बनवाने का काम किया।
गोरेलाल चंद्रवंशी मीडिया प्रभारी कांग्रेस ब्लाक बोड़ला ने आगे कहा की निश्चित ही अकबर भाई के कुशल नेतृत्व क्षमता से कबीरधाम विकास की ओर अग्रसर है मात्र तीन सालों में कबीरधाम की तस्वीर बदल चुकी है अब हर तरफ सड़को का विस्तार हुआ है लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती थी जिसे कांग्रेस की सरकार ने समूचे जिले में सड़को का विस्तार किया उसके साथ साथ जिलेवासियों के लिए अकबर भाई ने अनेकों विकास कार्य की सौगात देकर लाभावंतित किया है ।
सड़को के विस्तार के लिए अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा ने जताया आभार
अभी अभी हाल में माननीय मंत्री महोदय अकबर जी ने वर्चुअल शिलान्यास के जरिए बोड़ला ब्लाक के पांच ग्राम पंचायतों में सड़को का विस्तार के लिए लगभग 50 लाख की लागत से राशि से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत शिलान्यास किया और साथ साथ ही कवर्धा से भोरमदेव रोड जो की छत्तीसगढ़ राज्य की खुजराहो के नाम से जाना जाता है पर्यटन की विस्तार के दिशा में बेहतर काम हो इसलिए इस 15 किलोमीटर सड़क निर्माण के साथ साथ नालियों का निर्माण होगा इसकी लागत लगभग नौ करोड़ साठ लाख है इससे कुछ दिन पूर्व भी वनाचल क्षेत्र के सड़कों के लिए करोड़ों की सौगात दे चुके है साथ ही साथ बोड़ला से प्रतापपुर 16 किलोमीटर नवीनी करण के लिए 864.55 लाख की लागत से निर्माण किया जाएगा
बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा जी ने कहा की निश्चित ही अकबर भाई ने इन तीन सालों में कबीरधाम वासियों के अनेकों विकास कार्य की सौगात दे चुके है अब वनवासियों के लिए कोदो कुटकी से लेकर तेंदूपत्ता को उचित दर पर समर्थन मूल्य पे खरीदी की जा रही है सड़क ,बिजली पानी सभी को सुविधा मिल रहा है लोगों के चेहरे पर खुशहाली है सभी वनाचल वासियों और जिले वासियों ने अकबर भाई का आभार व्यक्त किया है।
विकास के पथ पर कबीरधाम जिले को मिली नई पहचान
मीडिया प्रभारी गोरेलाल चंद्रवंशी ने कहा की विकास परिवर्तन प्रकृति का नियम है कांग्रेस सरकार ने कबीरधाम में विकास के पथ पर अग्रसर है माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और मंत्री महोदयअकबर भाई के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहा है और आगे भी लगातार विकास कार्य होगा। गोरेलाल चंद्रवंशी ने कहा की बोड़ला ब्लाक और पंडरिया ब्लाक में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति निवासरत है उनके लिए अकबर भाई ने अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दिया है इन वनांचल के जनजातियों को विशेष पहचान मिली है शहर से लेकर कस्बा और गांव से लेकर वनांचल के अंतिम छोर तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है अब ये जनजाति भी कांग्रेस सरकार के और अकबर भाई के विकास कार्यों से संतुष्ट है सभी जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश जी और माननीय मंत्री महोदय अकबर जी का आभार व्यक्त किया है ।
