गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में आबकारी विभाग की दबिश, मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए वैध 4.5 लीटर विदेशी शराब जब्त

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही । जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने गौरेला विकासखंड के देवरगांव में एक घर पर दबिश देकर 4.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।

आबकारी विभाग के अनुसार टीम ने देवरगांव निवासी दीपक प्रसाद के निवास से 25 पाव गोवा व्हिस्की बरामद की। जब्त शराब पर केवल मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय के लिए वैध होने का उल्लेख अंकित था।

मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *