अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा आज यानी 13 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। दिशा का जन्म 13 जून 1992 के दिन उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। दिशा के पापा पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी बहन आर्मी में हैं। परिवार को देखते हुए दिशा शुरू से ही पायलट बनना चाहती थीं, लेकिन पढ़ाई करते-करते उनकी ख्वाहिश साइंटिस्ट बनने की हो गई। इसके लिए वे मुंबई आ गईं। दिशा अपने इस सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आई थीं। उनके पास सिर्फ 500 रुपये थे। दिशा ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई की।
दिशा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग करने लगी थीं। मुंबई में उन्होंने एक कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया, जिसके बाद उन्हें ऑडिशन के लिए काॅल आने लगे। दिशा ने अपने साइंटिस्ट के सपने को साइड किया और वे एक्टिंग की राह पर निकल पड़ीं। आज दिशा के लाखों फैंस हैं। दिशा ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि वे टॉम ब्वॉय की तरह दिखती थीं, क्योंकि उनके पापा ने उन्हें लड़कों की तरह पाला। काफी समय तक उनके बाल काफी छोटे थे। दिशा फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनर अप भी रह चुकी हैं।
दिशा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म लोफर से की थी। इसके एक साल बाद उन्होंने एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। दिशा को इंडस्ट्री में करीब 8 साल हो चुके हैं। दिशा अब तक बागी 2, मलंग, भारत, राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई समेत कई दमदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब दिशा जल्द ही पुष्कर ओझा की निर्देशित फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं उनके पास प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के भी है। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होने वाली है।