बालोद जिले के एकमात्र शक्कर कारखाना के कर्मचारियों ने एमडी के ऊपर हिटलरशाही और तानाशाह रवैय्या बरतने का लगाया आरोप, बोले: कारखाने को प्रबंधन नही बल्कि एक ठेकेदार के द्वारा चलाया जा रहा…. देखें वीडियों

बालोद- जिले के एकमात्र माँ दंतेश्वरी शक्कर कारखाना में कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से जहां एक ओर मशीनों की पूजा के बाद नियमित रूप से पेराई शूरू नही हो पाई है, तो वही दूसरी तरफ कर्मचारियों ने कारखाने के एमडी राजेन्द्र राठिया के ऊपर हिटलरशाही और तानाशाह रवैय्या बरतने का आरोप लगाया है। वही एमडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष का आरोप है कि शक्कर कारखाने को सहकारिता विभाग नही बल्कि एमडी के करीबी एक ठेकेदार के द्वारा संचालित किया जा रहा है। टेंडर में भी उसी एक ठेकेदार को फायदा पहुचाया जा रहा है। शक्कर कारखाना पिछले 12 सालों से संचालित है, कई एमडी आये और गए, लेकिन एमडी राठिया द्वारा हिटलरशाही और तानाशाही रवैय्या से कारखाना बंद होने के कगार पर है। इतना ही नही अध्यक्ष मिश्रा ने मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ो रूपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। वही लगाए गए आरोप को एमडी राठिया ने बेबुनुयाद बताते हुए कहा कि निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाती है। व्यक्तिविशेष वाली कोई बात नही है। आपको बता दे कि सहकारी विभाग द्वारा संचालित जिले का एकमात्र माँ दंतेश्वरी शक्कर कारखाना 2009 में स्थापित किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *