बिलासपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार टीकाकरण बढ़ते क्रम में चल रहा है। इसकी वजह यह है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है। वही वैक्सीनेशन के लिए घर घर दस्तक को भी ठीक ठाक रिस्पांस मिल रहा है। इसी वजह से रविवार को छुट्टी होने के बाद भी शाम चार बजे तक जिले मे 6,600 को टीके लग चुके हैं।
बुधवार को रेलवे अस्पताल, सिम्स और जिला अस्पताल टीकाकरण केंद्र समेत शहरी क्षेत्र के सभी 31 केंद्र में टीका लगाया गया है। वही ग्रामीण क्षेत्रों के 188 केंद्र में टीका लगाया गया है। इसके अलावा रविवार को भी डोर टू डोर टीका लगाने का अभियान चलाया गया है। इसी वजह से टीकाकरण बढ़ते क्रम में है।
मालूम हो कि बीते शनिवार की शाम को एक साथ कोविशील्ड कि 70,000 हजार डोज की नई खेप भेजी गई हैं। वही जिले में अभी दो लाख से ज्यादा कोविशील्ड वैक्सीन का स्टाक है। 30 हजार से ज्यादा कोवैक्सीन उपलब्ध है।
स्वास्थ्य विभाग का भी कहना है कि आने वाले तीन से चार सप्ताह तक जिले में टीके की कमी नहीं होगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर मनोज सेमुअल ने बताया कि खासतौर 45 से 59 साल तक वाले और 18 से 44 साल वाले अपना दूसरा चरण का टीका लगवाने बड़ी संख्या में पहुच रहे हैं। युवा वर्ग में टीका को लेकर फिर से उत्साह दिखा है। वही पहले चरण का टीका लगाने घर घर दस्तक दिया जा रहा है।
मिलेगा कोवैक्सीन का नया स्टाक
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर प्रमोद महाजन ने जानकारी दी है कि कोवैक्सीन लगाने वाले भी बड़ी तादाद में बचे हुए है। जिनका दूसरे चरण का टीकाकारण चल रहा है। 30 हजार कोवैक्सीन का स्टाक है। जल्द ही कोवैक्सीन का नया खेप भेजा जाएगा।