दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग द्वि साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त कोच की सुविधा

रायपुर -रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में 02 से 30 अगस्त, 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 03 से 31 अगस्त, 2022 तक उपलब्ध रहेगी |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *