पुल न होने के कारण महतारी एक्सप्रेस नहीं पहुंची मुंडरापारा घर में ही करवाया प्रसव

किरन्दुल-टिकनपाल मुंडरापारा की सन्नो को जब प्रसव पीड़ा हुई तब उसके पति हूंगा ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पालनार ले जाने के लिए 102 महतारी एक्सप्रेस के लिए संपर्क किया।जैसे ही 102 को इसकी सूचना मिली तब वे तुरंत टिकनपाल मुंडरापारा के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में नदी होने के कारण महतारी एक्सप्रेस गर्भवती महिला सन्नो के घर तक नहीं पहुंच पाई जिसके बाद एम्बुलेंस को खड़ी कर पायलेट कल्याण घोष एवं ईएमटी श्रीकांत सोनी सन्नो के घर तक पहुंचकर उसे घर में ही सुरक्षित प्रसव करवाया। तत्पश्चात एम्बुलेंस से प्रसूता को पालानार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती किया गया। फिलहाल माँ एवम शिशु दोनों स्वस्थ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *