शराब में जहर मिलाकर पिया, युवक को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र में युवक ने शराब में जहर मिलाकर पी गया। इससे युवक की स्थिति खराब हो गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। युवक को सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहर पीने के कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम रमतला के रहने वाले संजय भारद्वाज 29 वर्ष रोजी मजदूरी करता है। बीते रविवार को शाम वह शराब पीकर घर आया। स्वजन भी मौजूद थे। कुछ समय बाद संजय को उल्टी होने लगी। दुर्गंध आने पर स्वजनों ने पूछताछ शुरू की।
इसके बाद संजय ने शराब में जहर मिलाकर पीने की जानकारी दी। इससे स्वजन घबरा गए। आनन फानन में स्वजनों ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने तत्काल मौके पर पहुंची। संजय के शरीर में जहर का असर फैलने के कारण स्थिति खराब हो रही थी। 112 के आरक्षक सूर्यकांत राठौर और चालक सरजू धनवार ने संजय को वाहन में बैठाया। फिर स्वजनों के साथ सिम्स रवाना हो गए। इस बीच रास्ते में एंबुलेंस 108 वाहन मिली। संजय को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। एंबुलेंस के स्टाफ ने संजय को सिम्स में भर्ती कराया है। डाक्टरों की टीम युवक का इलाज कर रही है। फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *