डॉक्टर सूरज सिंह राठौर होंगे शक्ति जिले के प्रथम मुख्य चिकित्सा अधिकारी

जिला अस्पताल कोडागांव से शक्ति जिले के सीएचएमओ बनाए गए सूरज सिंह राठौर

सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत शक्ति जिले के प्रथम प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में जिला अस्पताल कोडागांव के डॉक्टर सूरज सिंह राठौर को बनाया गया है, उक्तआशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी किया गया है, तथा डॉक्टर सूरज सिंह राठौर की धर्मपत्नी डॉ. कल्पना राठौर भी पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं, एवं डॉक्टर सूरज सिंह राठौर मूलत शक्ति विकासखंड के ग्राम- पोरथा के निवासी हैं, तथा शक्ति जिले के गठन के बाद से ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति के भी कयास लगाए जा रहे थे, वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रुप में डॉक्टर आर के सिंह अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब शक्ति जिले में भी स्वास्थ्य विभाग के अलग मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति से शक्ति को जिला अस्पताल का दर्जा प्राप्त हो जाएगा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का भी तेजी से विस्तार होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *