किरंदुल में मलेरिया-डेंगू रोकथाम के लिए घर-घर छिड़काव अभियान

किरंदुल। मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग कुआकोंडा और नगर पालिका किरंदुल द्वारा संयुक्त रूप से घर-घर छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 1 सुभाष नगर में सभी घरों में कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर अजय कड़ती ने बताया कि अभियान के दौरान वार्ड के घरों में SCM 5 प्रतिशत का छिड़काव किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन और मलेरिया-डेंगू के प्रसार को रोकना है।

स्वास्थ्य टीम के साथ मितानिन और आशा कार्यकर्ता भी जुटीं

छिड़काव अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मितानिन लिली सरकार और आशा मिस्त्री सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। टीम द्वारा घरों में छिड़काव के साथ लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की संयुक्त पहल से क्षेत्र में मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *