डीएन योगी बने जिला प्रेस क्लब कवर्धा के सचिव, प्रकाश वर्मा संग ‘जय-बीरू की जोड़ी’ की चर्चा

कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डीएन योगी को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिला प्रेस क्लब की नई टीम में अनुभव और सक्रियता को बढ़ावा मिला है।

वरिष्ठ पत्रकार डीएन योगी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिले की पत्रकारिता में उनके व्यापक अनुभव और मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है।

‘जय-बीरू की जोड़ी’ की चर्चा

अध्यक्ष प्रकाश वर्मा और सचिव डीएन योगी की जोड़ी को पत्रकारिता जगत में ‘जय-बीरू की जोड़ी’ के रूप में देखा जा रहा है। दोनों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय को जिला प्रेस क्लब के लिए मजबूत आधार माना जा रहा है।

सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर डीएन योगी ने अध्यक्ष प्रकाश वर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के हित में सक्रियता से कार्य करने के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

पत्रकारों ने दी बधाई

डीएन योगी की नियुक्ति पर जिला प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने में जिला प्रेस क्लब को नई मजबूती मिलेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *