किरंदुल। दीपावली पर्व को लेकर किरंदुल नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ने के साथ ही लोग पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर जिला दंतेवाड़ा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबिता गिरी ने नगरवासियों को धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
बबिता गिरी ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मां दंतेश्वरी और मां धनलक्ष्मी से नगर में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं।