संभागायुक्त कावरे ने बालोद कलेक्टोरेट में दी दबिश, राजस्व शाखा और कार्यालयों का किया निरीक्षण, 2 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, बालोद तहसील के एजी-3 को शोकॉज नोटिस जारी, मचा हड़कंप, महादेव बोले…. देखें वीडियों

बालोद- सँभागायुक्त महादेव कावरे ने शुक्रवार को बालोद कलेक्टोरेट में दबिश देते हुए कलेक्टोरेट की सभी शाखाओं और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे। वही इस दौरान श्री कावरे एक्शन मोड पर नज़र आये। कलेक्टोरेट की राजस्व शाखाओं और अपर कलेक्टर के कोर्ट रूम में केश बुक और स्टॉक पंजी का अवलोकन किया और त्रुटि पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई। वही कावरे ने अधिकारी-कर्मचारीयों के टेबल में पदनाम वाली नेम प्लेट नही होने पर भारी नाराजगी व्यक्त की और सभी टेबलों में पदनाम वाली नेम प्लेट लगाने के कड़े निर्देश दिए। वही महादेव कावरे इस दौरान एक्शन मोड पर नज़र आए।

 

निरीक्षण व कार्य में लापरवाही बरते जाने पर ट्रायबल विभाग के सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ पवन कुमार सिन्हा और कलेक्टर स्थापना शाखा में पदस्थ टेमन लाल सिन्हा को तत्काल सस्पेंड कर दिया। वही कावरे ने इस दौरान ग्राम लाटाबोड़ के आश्रम और बालोद एसडीएम व तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कावरे ने राजस्व के पेंडिंग मामलों पर त्वरित कार्यवाही कर निराकरण करने के आदेश दिए। तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर सहायक ग्रेड-3 दीपेश साहू को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *