ग्रामीण क्षेत्रों में पानी टैंकर बारहो महीने लोगों की जरूरत में होगी उपयोगी– टिकेश्वर गबेल जिला पंचायत सदस्य
शक्ति जांजगीर-चांपा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 20 के ऊर्जावान सदस्य टिकेश्वर गबेल ने 5 मार्च को अपने जिला पंचायत क्षेत्र शक्ति विकासखंड के ग्राम- पंचायत नवापारा खुर्द में मुस्लिम समाज के मस्जिद में आहाता निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया, उपरोक्त निर्माण कार्य जिला पंचायत के 15वें वित्त योजना के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल द्वारा स्वीकृत कराया गया था, साथ ही इस दौरान टिकेश्वर गबेल ने ग्राम पंचायत नवापारा में ही अपने 15वें वित्त योजना के अंतर्गत आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पानी टैंकर भी प्रदान की है, जिसका भी लोकार्पण किया गया
इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, तथा जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर ने कहा कि आज ग्रामीण इलाकों में गर्मी के समय पानी की समस्या रहती है, साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में यह पानी के टैंकर काफी सहायक होगी एवं इस पानी के टैंकर को कोई भी व्यक्ति या ग्रामीण जरूरत के अनुसार ले जा सकेगा

वहीं मुस्लिम समाज की मस्जिद में भी आहाता निर्माण की मांग सामाजिक बंधुओं द्वारा की गई थी,जिसका भूमि पूजन किया गया, इस दौरान प्रमुख रुप से ग्राम पंचायत के सरपंच शिव चौहान, राजेंद्र राठौर,विजेंद्र गबेल सहित ग्राम पंचायत नवापारा के पंचगण ग्रामवासी एवं नागरिक बंधु मौजूद थे