जनपद सदस्य रामकुमार गबेल शामिल हुए संयोगिता सिंह के साथ घर-घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में

13 अगस्त को चंद्रपुर शहर में आयोजित था भाजपा का घर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम

सक्ती– जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं जनपद पंचायत सक्ती के सदस्य रामकुमार गबेल 13 अगस्त को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र चंद्रपुर में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव के नेतृत्व में आयोजित घर-घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए, इस दौरान घर-घर तिरंगा अभियान की रैली चंद्रपुर शहर के साईं धर्मशाला से भारत माता चौक होते हुए चंद्रहासिनी मंदिर सहित शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण की, इस दौरान लोगों से घर-घर तिरंगा लगाने तथा आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश भर में मनाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने भी लोगों से आग्रह किया कि आज केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश भर में इस कार्यक्रम को किया जा रहा है तथा सभी अपने घरों में तिरंगा अवश्य लहराए

इस अवसर पर संयोगिता सिंह जूदेव ने भी सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया इस अवसर पर काफी संख्या में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सहित चंद्रपुर शहर के भी भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *