बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करी जिला भाजपा ने, 23 मार्च को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने करी पार्टी पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा

विधानसभा 2023 के चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सीटें जितने बनी भाजपा की रणनीति

सक्ती– भारतीय जनता पार्टी सकती जिले की 23 मार्च को आयोजित जिला स्तरीय कामकाजी समीक्षा बैठक में मन की बात एवं बूथ सशक्तिकरण विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, बैठक का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में किया गया था

जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात के कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुचाने के लिए तैयारी कर अधिक से अधिक संख्या में मन की बात के कार्यक्रम को सुनना एवं फोटोज विडियों लिंक पर अपलोड करना एवं बूथ सशक्तिकरण के लिए बूथों पर जाकर बूथ की टीम बनाए जाने पर जोर दिया गया,इसके लिए प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष आई टी सेल, सोशल मीडिया युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता,मिडिया प्रभारी सह प्रभारी की टीम बनाकर बूथ लेबल पर मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही साथ ही बूथों पर कार्यो की प्रगति की जानकारी सभी मण्डल के अध्यक्ष से प्राप्त कर कार्यो को समयसीमा में किये जाने हेतु बोला गया एवं मोर्चा प्रकोष्ठ का जल्द गठन हेतु निर्देशित किया गया

साथ ही विगत दिनों शक्ति जिले में प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार सम्पन्न बूथ सशक्तिकरण अभियान की भी समीक्षा की गई एवं प्रमुख प्रभारी पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर हुए बैठकों की जानकारी भी ली गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ,जिला के उपाध्यक्ष,महामंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री जिला के प्रवक्ता, कार्यसमिति सदस्य, आई टी सेल,मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी महिलामोर्चा जिलाअध्यक्ष, युवामोर्चा जिलाअध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महामंत्री गण उपस्थित रहे

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में हमको जिले की तीनों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करनी है, तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने हेतु जुट जाए एवं यह चुनाव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *