फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की बिकिनी पहनकर काउच पर लेटकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है। दिशा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘हेलो कैल्विन क्लाइन, आपके परिवार में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।’
दिशा पाटनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 2 घंटे में छह लाख के करीब लाइक्स मिले है। वहीं तस्वीरों पर 4000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर अमेजिंग, हॉट जैसे कमेंट किए हैं। वहीं कई लोग दिशा पाटनी की फिगर के कायल भी हो गए है। दिशा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
दिशा पाटनी को कई लोगों ने ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, ‘तेरी वजह से हम लोग कमजोर हो गए हैं।’ एक ने लिखा है, ‘अभी तक समर चल रहा क्या, मुझे लगा विंटर आ गया।’ एक ने लिखा है, ‘कमजोरी आ गई।’ एक ने लिखा है, ‘कितना पैसा मिला एडवरटाइजिंग का।’ एक ने लिखा है, ‘इसके चक्कर में मत पड़ो।’ एक ने लिखा है, ‘सबका करियर संकट में है।’ एक में लिखा है, ‘क्या कहूं से शर्म से लब सिले हुए।’
दिशा पाटनी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह हाल ही में एक विलेन रिटर्न में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की अहम भूमिका थी। उनका हाल ही में टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप भी हुआ है। वह उनसे शादी करना चाहती थी। हालांकि टाइगर इसके लिए तैयार नहीं थे।