विश्व कैन्सर दिवस पर श्रीबालाजी इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस मे कैन्सर के जागरुकता पर परिचर्चा

 रायपुर,विश्व कैंसर दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित श्रीबालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस और आईएमए के संयुक्त तत्वाधान मे कैन्सर के जागरुकता को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे श्री बालाजी इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के चेयरमेन डॉ देवेन्द्र नायक समेत कई वक्ता उपस्थित रहे।जिसमे से प्रमुख रूप से डॉ अनिल दुबे ( शिशु शल्यचिकित्सा रोग विशेषज्ञ) श्रीबालाजी हॉस्पीटल, डॉ दिगविजय सिंह ( नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ दीपक जायसवाल ( मेडिकल स्पेशलिस्ट),डॉ निशा अग्रवाल ( स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ कुलदीप सिंह छाबड़ा ( चीफ मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर) , हॉस्पिटल के जीएम डॉ बिरेन्द्र पटेल, सीइओ हिमांशु साहू, सीएफओ नितिन पटेल,साथ मे सभी विभागो के कंसल्टेन्ट डॉक्टर तथा श्रीबालाजी नर्सिंग कालेज के स्टूडेन्ट प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे ।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निशा अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं में पीरियड का प्रॉब्लम, पेट में दर्द होना, पीरियड का बार बार होना साथ ही ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, अधिक मोटापा होना ब्रेस्ट से खून का रिसना प्रमुख लक्षण है । डॉ निशा ने बताया सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन श्रीबालाजी हॉस्पिटल में उपलब्ध है। तो वही डॉ दिग्विजय सिंह ई एन टी सर्जन ने बताया कि कैंसर से लोगों को हमें जागरूक करना है और इससे हमें डरना नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि नाक और गले के कैंसर ज्यादा हमारे इंडिया में पाए जाते हैं, जिसका मुख्य कारण है एल्कोहल तंबाकू गुटका स्मोकिंग आदि पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना है । मुंह के कैंसर के लक्षण मे छाले होना, हमेशा दर्द रहना आदि नाक के कैंसर का लक्षण खून आना नाक का सूजन होना, नाक में दर्द होना, आदि यह सब इसके मुख्य लक्षण है। तो वही डॉ सिंह ने गले के कैंसर का लक्षण आवाज का बदल जाना सांस लेने में तकलीफ आदि मुख्य कारण बताया । तो वही इंस्टिट्यूट के चेयरमेन डॉक्टर देवेंद्र नायक ने बताया की हम अगर अपने खाने पीने की दिनचर्या सही से रखे तो हमें किसी भी प्रकार से कोई भी बीमारी नही हो सकती उन्होंने कहा कि हमें नॉनवेज खाने से तंबाकू गुटखा सिगरेट आदि इन सब चीजों से बचना है, हमें कैंसर से डरना नहीं लड़ना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *