धमतरी में AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन, युवाओं में डिजिटल कौशल का उत्साह बढ़ा

धमतरी| जिले के युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और उन्हें रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी ने  कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2026 (AI Upskilling Course Entrance Exam 2026)  का सफल आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा  के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा का उद्देश्य युवाओं को  कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल तकनीकों  में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

परीक्षा का आयोजन  पी.जी. कॉलेज धमतरी स्थित IT भवन  में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल  107 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन  और  59 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन  माध्यम से परीक्षा में सहभागिता की।

परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को  Learnijoy, बैंगलोर  द्वारा संचालित विशेष  AI Skill Training Program से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण में  AI Video Generation, Website Development, AI Agents Making, Automation Tools, Digital Productivity, Prompt Engineering  जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा, “आने वाला समय AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। यदि युवाओं को समय रहते आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे न केवल बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वयं स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजन कर सकते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के युवाओं को वैश्विक स्तर की स्किलिंग उपलब्ध कराई जाए।”

उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में नवाचार आधारित प्रशिक्षण, स्टार्टअप प्रमोशन, डिजिटल उद्यमिता और टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार कार्यक्रम  निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

यह पहल जिले को तकनीकी नवाचार और डिजिटल कौशल  के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और इसे “ स्किल डेवलपमेंट ,  डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर युवा निर्माण ” की भावना को सशक्त बनाने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *