राधा कृष्ण के भजनों पर झूमे उठे नगर वासी
बचेली नगर पुराना मार्केट बंगाली कैम्प स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का गुरुवार रात को भक्तिमय समापन हुआ।
भागवत कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारी साध्वी दीपा किशोरी के मुखारवृंद से भक्तों ने विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम व उनके द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं के साथ भगवान श्री राम कथा का भी श्रवण किया।
श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में सुंदर समाज निर्माण के लिए भक्तो जनों को प्रेरित किया गया।इस दौरान गीता के उपदेश के अनुरूप आचरण करने को कहा जो प्रेम के माध्यम से संभव हैं। वह हिंसा से संभव नहीं यह बताया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला रास लीला, मथुरा गमन, कंस के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंस वध, रुक्मणी विवाह एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित भक्तो को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया।
इस सात दिवसीय भागवत कथा में बचेली किरंदुल भांसी सहित आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से भारी संख्या में भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। सात दिनों के इस कथा में पुरा बचेली नगर वृंदावन धाम में परिवर्तित हो गया संध्या चार बजे।श्रीमद भागवत कथा समापन के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार दोपहर को महा भण्डारा का आयोजन किया गया। भागवत कथा का आयोजन नगर के व्यापारी हराधन साहा द्वारा किया गया था।