देवोलीना भट्टाचार्जी सगाई की फोटोज भी साझा की

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा कर दिया है. वे टेलीविज़न अभिनेता विशाल सिंह को डेट कर रही हैं. विशाल संग अपना रिलेशनशिप आधिकारिक करते हुए देवोलीना ने सगाई की फोटोज भी साझा की हैं.

देवोलीना एवं विशाल ने अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक करते हुए सगाई की तस्वीरें इंस्टा पर साझा की हैं. जिनमें देवोलीना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई. प्यार से भरी इन फोटोज को साझा करते हुए कपल ने कैप्शन लिखा- इट्स ऑफिशियल. इसके साथ कपल ने रिंग एवं हार्ट इमोजी बनाया है. दोनों ने अपनी पोस्ट में जीवनसाथी के लिए प्यार का इजहार किया है. एक फोटो में विशाल सिंह घुटनों पर बैठकर देवोलीना को प्रपोज भी करते नजर आए.

वही देवोलीना ने अपने मंगेतर विशाल सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- फाइनली, आई लव यू विशू. जैसे ही कपल ने सगाई की फोटोज साझा की, कपल को प्रशंसक और स्टार्स की बधाईयां मिलने का सिलसिला आरम्भ हो गया है. कई प्रशंसक तो हैरान नजर आए. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि देवोलीना विशाल को डेट कर रही हैं. कई लोगों ने देवोलीना से पूछा कि अब अभिजीत बिचुलके का क्या होगा.देवोलीना एवं विशाल ने ऑनस्क्रीन देवर भाभी का किरदार निभाया था. इसलिए कई लोग कमेंट में ये भी लिख रहे- गोपी बहू विद जिगर जी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *