जन्नत जुबैर ने नहाने के बाद शीशे के सामने क्लिक की बोल्ड पोज

जन्नत जुबैर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। जन्नत जुबैर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब जन्नत जुबैर ने नहाने के बाद अपनी दो तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

जन्नत जुबैर तस्वीरों में ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। बाल गिले होने की वजह से उन्होंने अपने बालों को टावल से लपेटा हुआ है। तस्वीर में जन्नत जुबैर का हॉट और बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। उनकी यह मीरर सेल्फी है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है। जन्नत जुबैर ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं तैयार होने से बहुत ऊब गई हूं।’

सोशल मीडिया पर जन्नत जुबैर की यह दोनों तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि जन्नत जुबैर टीवी की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अभिनय की दुनिया में शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्हें पहली बार साल 2010 में शो दिल मिल गए में देखा गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *