बालोद– जिले से एक अर्जुन्दा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां देवरी के नायब तहसीलदार ने लापरवाही तेज रफ्तार कार चलाते हुए 19 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के पैर में गंभीर चोट आई हैं। जिसे प्राथमिकी उपचार के बाद दुर्ग रेफर किया गया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार देवरी नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव अपने निजी वाहन वैगन आर क्रमांक CG 07 AP 7588 से गुंडरदेही की तरफ से देवरी की ओर जा रहे थे। तभी ग्राम टिकरी में स्तिथ एक पेट्रोल पंप के पास उन्होंने तेलीटोला निवासी राहुल ठाकुर पिता कोमल ठाकुर (19 वर्ष) को टक्कर मार दी। युवक पैदल चलकर अर्जुन्दा की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार लापरवाही पूर्वक अपनी कार को खुद चला रहे थे। घटना से नायब तहसीलदार की कार का शीशा टूट गया है और सामने से कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अर्जुन्दा पुलिस भी जांच में। जुट चुकी हैं। वही समाचार लिखे जाने तक घायल युवक का उपचार दुर्ग जिला अस्पताल में जारी है।